फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू चैंबर ऑफ कामर्स ने दुकानें खोलने व बंद रखने के सरकारी रोस्टर पर आपत्ति जताई

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दुकानें खोलने व बंद रखने के सरकारी रोस्टर पर आपत्ति जताई है। अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि चैंबर ने सुबह दस से शाम सात बजे तक दुकानों को खोलने व बंद करने का स्वेच्छा से निर्णय लिया है। दुकानदार व व्यापारी इसका पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से दुकानें बंद रखने व खोलने से शादियों के सीजन में लोगों को मुश्किल होगी और वैकल्पिक दिन पर दुकान खुलने से ज्यादा भीड़ बढ़ेगी। इससे लोगों व दुकानदारों दोनों को नुकसान होगा और संक्रमण का खतरा भी ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन

वहीं संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस ट्रेडर्स फेरडेशन ने स्वेच्छा से वेयर हाउस में दुकानों को सुबह दस बजे से छह बजे तक खोलने का फैसला लिया है। फेडेरशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को कोरोना से बचाव के लिए दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों-मोहल्लों में दुकानदार असमंजस में
जम्मू। जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग के आदेश के तहत बुधवार से प्रशासन ने तय रोस्टर के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी है। बुधवार को बाजारों में किराना, जूते, किताबें, आटोमोबाइल शोरूम, फर्नीचर शोरूम आदि नहीं खुले। सिर्फ कपड़ा, हेयर सैलून, ज्वैलरी, हार्डवेयर, गिफ्ट शॉप, मोबाइल शॉप खुली रहीं। हालांकि डीसी के आदेश का असर मुख्य बाजारों में ही ज्यादा दिखा। गली मोहल्लों में दुकानदारों में पहले दिन दुकानें खुली रखने व बंद करने के रोस्टर पर असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed