फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू में तीन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जम्मू में त्रिकुटा नगर, नवाबाद और दोमाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तीन और नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें बाहु तहसील के अंतर्गत त्रिकुटा नगर (आदर्श एनक्लेव से प्रवीण कॉलोनी में करीब 450 घर), जम्मू वेस्ट तहसील के तहत साई मंदिर, तालाब तिल्लो (करीब 1000 घर) और जम्मू नार्थ तहसील के तहत लोअर बरनाई (करीब 700 घर) को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गर्ग की ओर से जारी आदेश में सभी कंटेनमेंट जोन में 100 फीसदी कोविड टेस्टिंग की जाएगी। किसी भी तरह की आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। अंडर सेक्शन 144 धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इनमें सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत और जम्मू तहसील के तहत दाल वाली गली, कनक मंडी, चिनौर पुलिस स्टेशन और जम्मू उत्तर तहसील के तहत विकास कॉलोनी मुट्ठी, जानीपुर पुलिस स्टेशन और जम्मू उत्तर तहसील के तहत सुरक्षा विहार, पलोड़ा, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन और बाहू तहसील के तहत खू वाली गली शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके साथ प्रशासन भी लोगों को बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेयर हाउस में 92 के टेस्ट, चार संक्रमित मिले
जम्मू। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में मंगलवार को लगाए गए रैपिड एंटीजन कोविड टेस्टिंग में 92 श्रमिकों और कर्मियों के टेस्ट किए गए, जिसमें 4 लोग संक्रमित मिले। वेयर हाउस में बिना मास्क लगाए आने वाले लोगों पर रोक लगा दी गई है। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट की ओर से नियमित टेस्टिंग अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed