फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
jammu kashmir news
दोमाना/जम्मू। चौहाना चक क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। खेत में उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान ऋषि किशोर (29) निवासी चौहाना चक मढ़ के रूप में हुई है। ऋषि प्राइवेट सेक्टर में काम करता था। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। परिजनों ने ऋषि के ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि ऋषि की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दोमाना पुलिस थाना को सूचना दी कि चौहाना चक के खेत में युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस थाना के प्रभारी महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी की। रिशी के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल वाले बहुत तंग करते थे। उसकी पत्नी भी बहुत तंग करती थी। इसकी दोमाना पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन

वुमेन सेल गया था, लेकिन लौटा नहीं
एसडीपीओ के मुताबिक परिवार वालों ने ऋषि के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऋषि को पत्नी, सास और साढू प्रताड़ित करते थे। पिछले एक महीने से ऋषि की पत्नी मायके में रह रही है। ससुराल वालो ने ऋषि के खिलाफ दोमाना पुलिस थाना और महिला सेल में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। सोमवार को ऋषि वुमेन सेल में भी गया था, लेकिन तब से वह घर नहीं लौटा। घरवालों ने ऋषि से संपर्क करने की बहुत कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को ऋषि का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से व्यक्ति की मौत
जम्मू। फ्लायं मंडाल क्षेत्र में एक व्यक्ति की हीटर से करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय कुमार के साथ हादसा घर में ही हुआ। करंट लगने के बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed