फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बरनाई इलाके में जश्न, भारत माता की जय से गूंज उठा इलाका

विज्ञापन
jammu kashmir news
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कैद से छूटने के बाद वीरवार को जम्मू पहुंचने पर कोबरा कमांडो राकेश्वर ? - फोटो : CITY REPORTER
दोमाना। सीआरपीएफ कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास के घर लौटने पर बरनाई इलाके में जश्न का माहौल रहा। जम्मू एयरपोर्ट से बरनाई तक भारत माता की जय और राकेश्वर सिंह जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। माहौल देशभक्ति से सराबोर था। घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। मिठाइयां बंट रही थी। राकेश्वर को गले लगाते ही मां की आंखें छलक पड़ीं। कहा, ये खुशी के आंसू हैं।
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट पर कोबरा कमांडो को लेने के लिए पत्नी मीनू देवी, बहन सरिता भाऊ और बेटी सारघ्वी के साथ डीआईजी सीआरपीएफ भानु प्रताप और सीओ सीआरपीएफ बनतालाब प्रेमचंद गुप्ता भी पहुंचे थे। राकेश्वर को एयरपोर्ट से बरनाई तक सीआरपीएफ की गाड़ियों में बैंड बाजे के साथ लाया गया। घर पहुंचने पर राकेश्वर का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बरनाई पहुंचते ही मां कुंती देवी ने बेटे राकेश्वर को तिलक लगाया और आरती उतारी। उसके बाद पुष्पवर्षा से राकेश्वर का स्वागत हुआ। राकेश्वर को गले लगाते ही मां कुंती देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। कहा- आज पहुंची कलेजे को ठंडक। कुंती देवी ने कहा, नवरात्र के पावन पर्व पर उनका बेटा घर लौटा है, यह सब मां भगवती का आशीर्वाद है। इस बीच राकेश्वर के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही। राकेश्वर ने कहा, देशवासियों की दुआओं के कारण आज सुरक्षित घर वापसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कहा, अच्छा समय शुरू हुआ
पति की घर वापसी पर पत्नी के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। पत्नी मीनू मन्हास बोलीं-बुरा समय खत्म हुआ और अच्छा समय शुरू हुआ। मीनू मन्हास ने राकेश्वर की रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले छह सदस्यों का फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। राकेश्वर के घर पर देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोग और रिश्तेदार भी इस खुशी के मौके पर मिठाई लेकर पहुंचे और घरवालों का मुंह मीठा करवाया। फोन पर भी लोग राकेश्वर और उनके परिवार को बधाई दे रहे थे।
बेटी सारघ्वी बोलीं, भगवान ने मेरी सुन ली
बेटी सारघ्वी ने भी फूल देकर सबका स्वागत किया। कहा-आज मैं बहुत खुश हूं। मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि मेरे पापा को जल्दी घर भेज दो। आज भगवान ने मेरी सुन ली। आज मैं पापा के साथ खाना खाऊंगी और पापा के साथ ही सोऊंगी।
भाई बोला, आज दिल को तसल्ली मिली
राकेश्वर को देखकर परिवार वालों की आंखें छलक पड़ीं। मां और भाई बोले- ये खुशी के आंसू हैं। राकेश्वर के छोटे भाई सुमित ने कहा, पूरा परिवार भाई राकेश्वर को आंखों के सामने देखने के लिए बेताब था। भाई की घर वापसी से दिल को तसल्ली हुई। यही हम सब चाहते थे। परिवार के लिए यह खुशी की घड़ी है। भगवान का शुक्रगुजार हैं कि उनका भाई सुरक्षित घर लौट आया।

कैद से छुड़ाने वाले धर्मपाल सैनी पद्मश्री अवार्डी
नक्सलियों की कैद से राकेश्वर को छुड़ाने वाले छह सदस्य में शामिल धर्मपाल सैनी समाज सेवक हैं और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हैं। उनके साथ समाजसेवक जय रूद्र कारे, बोरिया तेलम, छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर अभिलाष टंडन, मीडिया कर्मी दिनेश मिश्रा और मुकेश चंद्राकर मौजूद थे। ये सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed