Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मंडलायुक्त ने कहा- लोगो कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा पाबंदियां किसी के हित में नहीं होगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन भी सख्त हो गया है। मंडलायुक्त डॉ. गौरव लंगर ने कहा कि संभाग में कोविड मामले तेजी से बढ़ना सबके लिए चिंता का विषय है। अगर लापरवाही बढ़ेगी तो लॉकडाउन और पाबंदियां किसी के हित में नहीं होंगी। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। जनता के सहयोग से ही कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है
विज्ञापन

संभाग में बुधवार को रिकार्ड संख्या में 347 नए पाजिटिव मामले आने के बाद मंडलायुक्त ने तत्काल पत्रकार वार्ता की। इसमें जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग व स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने लोगों से स्वास्थ्य निर्देशावली जिसमें मास्क पहनना व बार-बार हाथ को सैनिटाइज करने के अलावा 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। साथ ही सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बिना किसी कारण के मूवमेंट भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा हालात के अनुसार प्रशासन जरूरी फैसले लेता रहेगा। हाट स्पाट वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंडलायुक्त ने कहा, अभी तक जम्मू कश्मीर प्रदेश ने कोविड मामले की रोकथाम के लिए देश में बेहतर कार्य किया है। यहां प्रवेश द्वार लखनपुर में पहुंचने पर सबका कोविड टेस्ट हो रहा है। रेलवे स्टेशन व जम्मू एयरपोर्ट पर भी अनिवार्य तौर पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था है। एंटीजन व आरटीसीपीआर दोनों तरह के टेस्ट हो रहे हैं। मामलों में तेजी के साथ ही टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है।
जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा कि जहां तक जम्मू जिले की बात है तो तेजी से यहां संक्रमण का फैलाव हो रहा है। जीजीएम साइंस कालेज में ही करीब 35 मामले आए हैं। हर किसी को सतर्क होने की जरूरत है। एक साल से देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। सबको पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा, मंडल व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। मास्क न पहनने वालों को जुर्माना किया जा रहा है। इसमें ओर तेजी लाई जाएगी।

अस्पतालों में पहले से 20 गुना ज्यादा तैयारी : डॉ. सूदन
प्रदेश में 5.70 लाख लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन, चार दिन का स्टॉक उपलब्ध
जम्मू। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने दावा किया कि पहले के मुकाबले में जीएमसी व अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में 20 गुणा ज्यादा तैयारी है। ऑक्सीजन से लेकर वेंटीलेंटर्स व कोविड मरीजों के लिए बेडों की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेणु शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य अमला स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता को सहयोग करना चाहिए। परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. सलीम उर रहमान ने बताया कि प्रदेश में करीब पांच लाख 70 हजार लोगों को काविड वैक्सीन दी जा चुकी है। जम्मू संभाग में चार दिन का वैक्सरीन स्टाक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed