फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जेकेएएस अफसरों की वरिष्ठता सूची का प्रस्ताव रद्द

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के सीनियर जेकेएएस अफसरों की वरिष्ठता सूची के बने मसौदे को केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण (कैट) ने रद्द कर दिया है। 11 साल पहले सरकार की तीन सदस्यीय कमेटी ने यह मसौदा तैयार किया था, जिसे कई अफसरों ने कोर्ट में चुनौती दी थी। इस सूची का मामला हाईकोर्ट में था। बावजूद इसके कमेटी ने सूची का मसौदा तैयार किया। वीरवार को कैट के चेयरमैन एल नरसिम्हा रेड्डी और मेंबर जमशेद अख्तर की पीठ ने मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। इससे पहले अपीलकर्ताओं की ओर से एडवोकेट अभिनव शर्मा और अभिमन्यु शर्मा ने दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन

सरकार ने तय किया था कि जेकेएएस की सीनियर सूची उनकी आयु के आधार पर बनेगी। जिसकी आयु अधिक होगी, उसे वरिष्ठता सूची में रखा जाएगा। कई अफसरों ने इस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी। एडवोकेट अभिनव शर्मा ने कोर्ट में दलील दी कि यह पूरी तरह से अवैध है। आयु के हिसाब से वरिष्ठता देना कोई आधार नहीं। सुनवाई के दौरान पीठ ने महसूस किया कि 1965 में जेकेएएस का गठन हुआ। इसमें जूनियर स्केल से शुरू होने वाले और सुपर टाइम स्केल के साथ समाप्त होने वाले विभिन्न चरणों के अधिकारी शामिल हैं। इसमें भर्ती रूल 1965 के तहत होती है। इस रूल को 1979 में फिर बदला गया और इसमें 5 श्रेणियां रखी गईं। सुपर टाइम स्केल, स्पेशल स्केल, सिलेक्शन ग्रेड, टाइम स्केल और जूनियर स्केल शामिल हैं। यह पैटर्न लगभग आईएएस सेवा की तरह ही है। इसके बाद समय समय में नियम बने। बाद में यह तय किया गया कि इसमें आयु के हिसाब से वरिष्ठता मिलेगी। करीब 150 ऐसे अफसर हैं, जो सरकार की इस वरिष्ठता सूची के मसौदे से सहमत नहीं थे। इसे कोर्ट में चुनौती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed