फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

डल, सनासर, मानसबल झील व पुरमंडल संरक्षित वेटलैंड घोषित

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया गया है। इस दिशा में वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील के अलावा परमंडल को संरक्षित वेटलैंड घोषित किया गया है। जम्मू कश्मीर में कुल 3754 जल निकाय हैं जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों दारा विनियमित किए जा रहे हैं। इसमें वन, वन्यजीव, मृदा, जलसंरक्षण और स्थानीय सरकारी निकाय शामिल हैं। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने जम्मू कश्मीर वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने नोड विभाग वन विभाग को डिजिटल इंवेंटरी, वेटलैंड के जियो दस्तावेज, विकास के लिए इंवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 एंड वेटलैंड (कंजरवेशन एंड मैनेजमेंट) रूल्स 2017 के तहत काम करने को कहा। उन्होंने विभाग को जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए संरक्षण योजनाओं की सिफारिश करने के साथ अधिसूचित आर्द्र भूमि और उनके प्रभाव क्षेत्र के भीतर गतिविधियों के नियमन के लिए एक रणनीति विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने नोडल विभाग से संबंधित नियमों और विनियमों के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण के लिए आर्द्रभूमि की पहचान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed