{"_id":"60a426a7439c6438eb1ebcb7","slug":"jammu-kashmir-news-infiltration-bid-foiled-by-bsf-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सांबा बॉर्डर पर घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सांबा बॉर्डर पर घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
Wed, 19 May 2021 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 02:12 AM IST
सार
- बीएसएफ की फायरिंग में घुसपैठिया घायल
- जीरो लाइन से घुसने की फिराक में था
विज्ञापन
पाकिस्तानी घुसपैठिया अस्पताल में...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा के बैनगलाड क्षेत्र में बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बीएसएफ की फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
घुसपैठिए की पहचान लाहौर पाकिस्तान निवासी 30 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि बसंतर नदी से लगती बंध टिप पोस्ट के पास मंगलवार शाम को पाकिस्तानी घुसपैठिया देखा गया। उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह भारतीय सीमा की ओर तेजी से बढ़ता चला आया। इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह घायल हो गया। बीएसएफ की 48वीं वाहिनी के जवान घायल को विजयपुर अस्पताल ले आए, जहां से देर रात उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन