{"_id":"61068dbe8ebc3ec7c56efb8d","slug":"jammu-kashmir-news-including-traitors-and-stone-pelters-will-neither-get-passport-nor-government-job-raj-singh-gehlot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: अब देशद्रोहियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पर बरसे बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: अब देशद्रोहियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पर बरसे बुखारी
Sun, 01 Aug 2021 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:34 PM IST
सार
प्रदेश में देशद्रोहियों और पत्थरबाजों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए आदेश जारी किया है। उधर, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी(जेकेएपी) को भाजपा की बी-टीम बताए जाने से बिफरे अल्ताफ ने पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस को अतीत की याद दिलाई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। अलगाववाद के दिन लद चुके हैं। लेकिन देश विरोधी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे देशद्रोहियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है। देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों पर नकेल कसने के लिए एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि देश के खिलाफ नारेबाजी और पत्थरबाजी करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
राज सिंह गहलोत का जुगाड़: 128 करोड़ रुपये में 289 करोड़ रुपये की राशि का निपटारा, ईडी कर रही जांच
एंबियंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक से 800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। गहलोत को 28 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया था। अब ईडी इस मामले में सबसे बड़े सवाल का जवाब गहलोत से पूछेगी कि किस तरह से जम्मू-कश्मीर बैंक ने 128 करोड़ रुपये में 289 करोड़ रुपये की राशि का निपटारा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पीडीपी और नेकां पर बरसे बुखारी: बोले- साथ में सत्ता का सुख भोगने वाले हमें भाजपा की बी-टीम बताते हैं
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी(जेकेएपी) भाजपा की बी-टीम नहीं है। यह एक ऐसा संगठन है जिसमें वंशवाद का कोई इतिहास नहीं है। यह जवाब अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) और पीडीपी को दिया है। बता दें कि अपनी पार्टी पर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने भाजपा की बी-टीम होने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती बोलीं: भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पुल है जम्मू-कश्मीर
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी पार्टी ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो इस समय तानाशाही वाली दिल्ली की सरकार से लड़ रही है। केंद्र सरकार पीडीपी के कार्यकर्ताओं को लालच देकर तोड़ रही है, जो लालच से भी नहीं मानते उन पर सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई कराई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बारामुला: डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह निर्देश दिए
उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने रविवार को बारामुला जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सीएपीएफ(केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और सेना के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें सुरक्षा स्थिति के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी