फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,imergency landing in ramban

रामबन में सैन्य हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
jammu kashmir news,imergency landing in ramban
रामबन। श्रीनगर से उधमपुर के लिए आ रहे सेना के हेलिकॉप्टर की रामबन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ऐन मौके पर सुरक्षित लैंडिंग से दो पायलट, दो तकनीकी स्टाफ के सदस्य और एक मरीज समेत कुल आठ लोग बाल-बाल बच गए। तकनीकी खराबी दुरुस्त करने के बाद हेलिकॉप्टर ने गंतव्य की ओर फिर उड़ान भरी।
विज्ञापन

एसएसपी रामबन पीडी नित्या ने बताया कि सेना की 15वीं कोर के अंतर्गत बांदीपोरा के मानसबल से सेना का एएलएच हेलिकॉप्टर उधमपुर आ रहा था। रामबन पहुंचने पर अचानक तकनीकी खराब आने पर चंद्रोग स्थित रामबन पुलिस लाइन में सुबह 10.45 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हेलिकॉप्टर में दो पायलट, दो तकनीकी स्टाफ, एक मरीज व तीन अन्य लोग सवार थे। तकनीकी खराबी दुरुस्त करने के लिए टीम बुलाई गई। दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed