{"_id":"607350a77247616b02054328","slug":"jammu-kashmir-news-five-more-landmines-found-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सांबा में पांच और बारूदी सुरंगें मिलीं, बालाकोट में पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सांबा में पांच और बारूदी सुरंगें मिलीं, बालाकोट में पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा
Mon, 12 Apr 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
बारूदी सुरंग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती गांवों से बारूदी सुरंगें मिलने का सिलिसिला जारी है। विगत दिनों भी ग्रामीण दर्शन के घर के निकट विकास कार्य के दौरान तीन बारूदी सुरंगें मिली थीं। रविवार को फिर से गांव ढेरा के दर्शन लाल अपने घर के निकट निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान खोदाई के दौरान पांच बारूदी सुरंगें मिलीं। दर्शन लाल ने इसकी सूचना राजपुरा चौकी की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुरंगों को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी नागरिक दबोचा
बालाकोट सेक्टर में सेना ने मेंढर में नियंत्रण रेखा पर रविवार शाम को घुसपैठ कर आए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद कदीर निवासी गिंबा कोटली पीओके के रूप में हुई है। सुरक्षाबल उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रविवार शाम करीब तीन बजे बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की 19 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को देखा। जवानों एवं अधिकारियों ने उसे घेर कर दबोच लिया। उसे अपने शिविर में लाकर पूछताछ शुरू की। जहां उसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई। सेना ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। देर रात तक पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सेना एवं पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पाकिस्तानी नागरिक जानबूझ कर इस तरफ आया है या अनजाने में। गौरतलब है कि जिले में कई बार पीओके में मौजूद आतंकियों की तरफ से रेकी करने के लिए किसी आम व्यक्ति को इस पार भेजा जाता रहा है।