फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir news : Encounter in Danmar area of Srinagar

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में दो आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक 78 दहशतगर्दों का हुआ सफाया

Fri, 16 Jul 2021 08:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:05 AM IST
सार

आईजीपी विजय कुमार ने सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष अब तक कुल 78 आतंकी मार गिराए गए हैं, जिनमें से 39 आतंकी लश्कर से संबंधित थे।

विज्ञापन
Jammu & Kashmir news : Encounter in Danmar area of Srinagar
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

शहर के ईदगाह इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में आतंकी संगठन आईएसजेके के दो दहशतगर्दों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस इन आतंकियों को पिछले काफी समय से ट्रैक कर रही थी। शुक्रवार तड़के उन्हें इनपुट मिला कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके के आलमदार कॉलोनी में ये आतंकी मौजूद हैं। इस पर एसओजी और सीआरपीएफ ने इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। एसओपी का पालन करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने की अपील की। बावजूद वह नहीं माने और जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद शुरू हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। सीआरपीएफ की 21 बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर और 73 बटालियन के एक कांस्टेबल भी घायल हुए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त इरफान अहमद सोफी और बिलाल अहमद भट के तौर पर हुई। दोनों श्रीनगर के नटिपोरा इलाके के रहने वाले थे और दिसंबर 2020 में आतंकी संगठन टीआरएफ  में शामिल हुए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर इरफान और बिलाल ने ऑडियो जारी कर टीआरएफ छोड़ने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार वह आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल हो गए थे। दोनों कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में युवाओं को आतंकवाद में शामिल कराते थे। आतंकियों के पास से एक एके-47, 1 पिस्तौल, 4 ग्रेनेड और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की करतूतें  

  • 14 दिसंबर 2020 : श्रीनगर के नटिपोरा इलाके में पीडीपी नेता परवेज अहमद के पीएसओ की हत्या।
  • 5 मार्च 2021 : श्रीनगर के उर्दू बाजार में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला।
  • 26 अप्रैल 2021 : श्रीनगर के महजूर नगर इलाके में एसएसबी के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला।
  • 25 मार्च 2021 : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लावेपोरा में सीआरपीएफ की 73 बटालियन की आरओपी पर हमला, 2 सीआरपीएफ जवान शहीद। 
  • 7 मई 2021 : श्रीनगर के नवाब बाजार में पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी पर ग्रेनेड हमला, 5 सीआरपीएफ जवान और 1 स्थानीय घायल।
  • 17 जून 2021 : श्रीनगर के सैदापोरा इलाके में छुट्टी पर आए कांस्टेबल जावेद अहमद पर हमला, जवान शहीद।
  • 22 जून 2021 : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में सीआईडी के इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर नमाज पढ़कर घर लौटते समय हमला। जवान शहीद।
  • 23 जून 2021 : श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में उमर नजीर भट की हत्या।
  • 26 जून 2021 : श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक नागरिक की मौत और 3 घायल।

आपको बता दें कि इन दिनों घाटी में आतंकी लगातार सेना का निशाना बन रहे हैं। कल ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को ढेर किया गया था।

आईजीपी कश्मीर ने गुरुवार को बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा था। इसके साथ ही दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हई थी। यह ऑपरेशन करीब आठ घंटे चला। ये कुख्यात आतंकवादी कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड मीरबाजार इलाके में दमजान रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की शाम आतंकियों की ओर से प्लांट आईईडी बरामद की गई। बनिहाल से बारामुला के बीच बुधवार से पूरी तरह रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर प्लांट आईईडी की बरामदगी से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। 

पुलिस ने बताया कि शाम को रेलवे ट्रैक के पास आईईडी देखी गई। इस पर तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आईईडी को कब्जे में लेकर उसे निष्क्रिय किया। इस दौरान आस-पास के इलाकों में आवागमन रोक दिया गया था। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान भी चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed