{"_id":"601dacd88ebc3e709963d701","slug":"jammu-kashmir-news-election-results-reversed-in-larnu-re-count-now-independent-candidate-sajida-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः लारनू पुनर्मतगणना में चुनाव परिणाम पलटा, अब निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः लारनू पुनर्मतगणना में चुनाव परिणाम पलटा, अब निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा जीतीं
Sat, 06 Feb 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
साजिदा बेगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद की लारनू सीट पर हुई पुनर्मतगणना में पूर्व घोषित चुनाव परिणाम पलट गया और निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा बेगम 61 वोटों से जीत गई हैं। 22 दिसंबर 2020 को हुई मतगणना में इस सीट से पीडीपी की खालिदा बेगम को सात वोटों से विजयी घोषितकिया गया था। इस फैसले को साजिदा बेगम ने चुनौती दी थी।
विज्ञापन
साजिदा की शिकायत पर डीपीईओ अंशुल गर्ग ने दोबारा मतगणना के आदेश दिए थे। आदेश के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे डाक बंगला खन्नाबल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कांफ्रेंस हॉल में दोबार गिनती शुरू हुई। एक नोडल अधिकारी की मौजूदगी में हुई घोषणा के बाद निर्दलीय प्रत्याशी साजिदा को विजयी घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि डीडीसी चुनावों के प्रथम चरण में 28 नवंबर 2020 को यहां मतदान हुए थे। मतगणना 22 दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन