फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, driving lecense trail videography

ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल की वीडियोग्राफी, 3 माह तक रहेगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
jammu kashmir news, driving lecense trail videography
जम्मू। ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल की प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग अब पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवा रहा है। यह वीडियो विभाग के पास तीन महीने तक उपलब्ध रहेगी। ट्रायल को लेकर किसी भी तरह की आशंका पर आवेदक वीडियो देख सकेंगे। परिवहन विभाग ने इस नई व्यवस्था को संभाग के सभी आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में शुरू किया है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल में अनियमितता के आरोप लगता रहते हैं कि विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से असफल आवेदक का ट्रायल सफल किया जाता है। ऐसी शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए अब परिवहन विभाग ने लाइसेंस ट्रायल की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने का फैसला लिया है, जो सभी जिलों में शुरू भी हो गई है। ट्रायल को लेकर किसी भी तरह की शिकायत होने पर लाइसेंस आवेदक अपने जिले के आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय में 3 महीने तक वीडियो देख सकेंगे और उसके बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी। जम्मू जिले की बात करें तो सप्ताह में तीन दिन ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल होते हैं, जिसमें 600 से अधिक दो और चार पहिया वाहन चालकों का ट्रायल होता है।
विज्ञापन

---
सभी जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल की वीडियोग्राफी शुरू की गई है। इससे विभाग के काम में पारदर्शिता आएगी और आवेदक किसी तरह की शंका होने पर वीडियो देख सकेंगे। ट्रायल की वीडियो तीन महीने तक विभाग के पास रिकॉड के रूप में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed