फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,clash in jammu two injured

बस स्टैंड पर टैक्सी के फेरे को लेकर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news,clash in jammu two injured
जम्मू। बस स्टैंड पर सोमवार को टैक्सी के फेरे के विवाद में दो लोगों में टकराव हो गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। दोनों को जीएमसी ले जाया गया। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू क दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरएस पुरा के रहने वाले जसमीत सिंह और छन्नी के रहने वाले मसरत के बीच टैक्सी के फेरे को लेकर विवाद हुआ। जसमीत सिंह बस स्टैंड पर एजेंट का काम करता है, जबकि मसरत टैक्सी चालक है। दोनों के बीच विवाद होने पर पहले बहस हुई, फिर गाली गलोज शुरू हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मसरत ने बस स्टैंड पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

कार खंभे से टकराई, रामबन के दो युवक घायल
जम्मू। शहर के कासिम नगर में रविवार रात एक कार खंभे से जा टकराई। इसमें रामबन के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। हालांकि मामूली चोट आने पर दोनों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों रामबन के रनसू के रहने वाले हैं। वह जम्मू किसी काम से आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और खंभे से जा टकराया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed