{"_id":"60a56dadfa0cab50b53009a0","slug":"jammu-kashmir-news-army-involved-in-war-with-corona-20-bed-hospital-set-up-in-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : कोरोना से जंग में सेना भी शामिल, उड़ी में तैयार किया 20 बिस्तरों वाला अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : कोरोना से जंग में सेना भी शामिल, उड़ी में तैयार किया 20 बिस्तरों वाला अस्पताल
Thu, 20 May 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, उड़ी (बारामुला)
अमृतपाल सिंह बाली, उड़ी (बारामुला)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 May 2021 05:40 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उड़ी में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया गया है
- इसमें पांच आईसीयू बेड और 15 बेड हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए रहेंगे
विज्ञापन
अस्पताल में सेना के चिकित्सक...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना ने एसओसी पर दुश्मनों के साथ कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के निवासियों के लिए कोरोना अस्पताल की स्थापना कर उपचार शुरू कर दिया है। घाटी में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच लोगों को सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए सेना ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को राहत देने की पहल की है।
विज्ञापन
सेना की आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के कर्नल पॉल एम वर्घीस ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उड़ी में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है। इनमें पांच आईसीयू बेड जबकि 15 हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए रहेंगे। सेना के चिकित्सक स्थानीय बीएमओ के साथ संपर्क में हैं। पीएम फंड से मिली चार वेंटिलेटर मशीनों को भी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 15 हाई फ्लोऑक्सीजन बेडों की भी सुविधा की गई है।
विज्ञापन
कर्नल पॉल ने बताया कि अस्पताल की स्थापना के पीछे उड़ी सेक्टर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि एलओसी के करीब दूरदराज वाले इलाके में लोगों को हर संभव मदद मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। कर्नल ने बताया है कि वर्तमान में उड़ अब तक 59 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें से 7 को मोहरा कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
कर्नल पॉल ने कहा कि घाटी में तैनात सेना की हर दम यह कोशिश रहती है कि आवाम की हर समय जरूरत पड़ने पर मदद की जाए। वह केवल उड़ी के लोगों की ही नहीं, बल्कि पूरी घाटी के लोगों की मदद करेंगे। इससे पहले भी सेना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 250 बेड का एक कोविड अस्पताल संचालित कर रही है।