फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news anarchists tried to spoil atmosphere

जम्मूः अराजकतत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तीन गाड़ियों को फूंका, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई गश्त

Mon, 12 Aug 2019 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news anarchists tried to spoil atmosphere
सांकेतिक तस्वीर

कुछ असामाजिक तत्वों ने मेंढर तहसील के अरी में माहौल बिगाड़ने की साजिश की। तीन वाहनों को फूंक दिया। इन वाहनों में दो कार और एक बस शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बकरीद की खरीदारी के लिए भी मात्र दो घंटे की ढील ही दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने अरी में एक आल्टो कार जेके2ए-2608, ब्रेज्जा कार और बस जेके02एक्यू-7085 को बारी-बारी से आग लगा दी। तीनों वाहन कुछ ही दूरी पर खड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन भी किया, जिन्हें समझा-बुझा कर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने शांत किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को डीआईजी विवेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिया कि वे इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा देंगे। रात की गश्त की व्यवस्था भी करेंगे। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग भाईचारा बनाए रखें। वाहनों को जलाने की घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed