{"_id":"608b1a628ebc3e8d2e1b6f9d","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-jmu234425125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबा में पानी घटने से सैकड़ों मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबा में पानी घटने से सैकड़ों मछलियां मरीं
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत वेस्ट गुड़ा ब्राह्मणा के तालाब में पानी कम होने से घटी ऑक्सीजन के चलते सैकड़ों मछलियां मर गईं। बुधवार को मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो वीरवार को भी जारी रहा। फिशरी विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा कर जायजा लिया।
तालाब में मछलियों के मरने की जानकारी बुधवार दोपहर ग्रामीणों को मिली, जब कुछ मरी मछलियां पानी की ऊपर इकट्ठी हो गईं। जांच में पता चला कि तालाब में पानी कम होने से मछलियां मरीं। हालांकि हर साल तालाब में पानी का स्तर बराबर रखने के लिए सुए से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन इस बार आपूर्ति न होने से पानी घट गया और मछलियां मर गईं। वीरवार को फिशरी विभाग ने मरी मछलियों को बेच दिया।
सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि तालाब में पानी कम होने से मछलियों की मौत हुई है। पंच राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि तालाब में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए योजना बनाई जा रही है, ताकि दोबारा ऐसा घटना न हो।