फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखनूर में हिस्ट्रीशीटर ‘फुर्तीला’ गिरफ्तार, तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल लूटने का था आरोपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। जम्मू-ग्रामीण पुलिस ने अखनूर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अनिल सिंह मनहास उर्फ ‘फुर्तीला’ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और हाल ही में एक व्यक्ति को तेजधार हथियार दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीनने की वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नई वाला अखनूर निवासी अनिल सिंह मनहास के खिलाफ थाना अखनूर में एफआईआर दर्ज की गई थी। वारदात के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन


विशेष सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अखनूर इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ वर्ष 2011 से 2025 तक हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आपराधिक धमकी, अवैध हथियार रखने (आर्म्स एक्ट) तथा नशा तस्करी (एनडीपीएस एक्ट) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब दस से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 2011 का हत्या से जुड़ा मामला, कई बार हत्या के प्रयास के प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के केस तथा अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। कुछ प्रकरण अभी भी जांचाधीन हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था। उससे पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जम्मू ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed