फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू जिले में पहली बार सरकारी स्कूलों का बेसलाइन सर्वे

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिले में पहली बार 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एक विशेष परीक्षा आयोजित की गई। इसे बेसलाइन सर्वे कहा जा रहा है। जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य के निर्देश पर ये परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


यह सर्वे जिला प्रशासन जम्मू द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से करवाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक योग्यता (विशेषकर गणित, हिंदी और अंग्रेज़ी विषयों में) का आकलन करना है। परीक्षा का आयोजन जिला उपायुक्त कार्यालय द्वारा तैयार किए गए पेपर से हुआ। इसकी निगरानी क्लस्टर हेड और स्कूल प्रिंसिपलों द्वारा सीसीटीवी कैमरों के अंतर्गत की गई। इस सर्वे से पहले शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


अखनूर के जोनल एजुकेशन अधिकारी एसके बजाज ने बताया कि इस पहल को लेकर बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सर्वे के परिणामों के आधार पर आगे की शिक्षा नीतियों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं योजना अधिकारी बीडी शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों में प्राइमरी स्तर के बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक योग्यता का आंकलन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। जिन बच्चों का प्रदर्शन इस परीक्षा में अपेक्षित स्तर से कमजोर पाया गया है, उनके लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed