फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अखनूर में सड़क हादसा: छुट्टी पर घर आए जवान की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : akhnoor news
अखनूर। जम्मू के अखनूर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की जान चली गई। हादसा अखनूर के कोड़ेवाला इलाके में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार (जेके02सीएस 2093) और सेना के वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेना के जवान अशोक कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अखनूर के पंजगराई गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सेना की मदद से घायल जवान को तत्काल अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, स्विफ्ट कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे सामने से आ रहे सेना के वाहन से जा भिड़ी। इस टक्कर में जवान की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जवान अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है, जिनमें एक नर्सरी और दूसरा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। अशोक कुमार की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांववासियों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed