फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,action on illigle mining in samba

अवैध खनन में 13 वाहन जब्त

विज्ञापन
jammu kashmir news,action on illigle mining in samba
सांबा/ज्यौड़ियां। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सांबा और खौड़ में अवैध रेत लेकर जा रहे 13 वाहनों को जब्त किया है। इनमें सात ट्रैक्टर, पांच टिप्पर और एक डंपर शामिल है। वाहन मालिकों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सांबा पुलिस को सूचना मिली थी कि बसंतर नदी से अवैध खनन कर सांबा से निर्माण सामग्री लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक डंपर और 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत सात वाहनों को कब्जे में लिया है। इनमें थाना रामगढ़ की पुलिस टीम द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में पकड़ी गईं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। इनमें से एक ट्रैक्टर ट्राली पर नबंर नहीं था। सांबा पुलिस ने मामला अगली कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

खौड़ में खडाह बल्ली नाले से अवैध खनन कर रेत ले जा रहे छह वाहनों को जब्त किया गया। इनमें एक ट्रैक्टर ट्राली और पांच टिप्पर शामिल हैं। इनके चालकों पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई एसएचओ बलविंदर सिंह और एसडीपीओ अखनूर वरुण जंडियाल की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मलिक कुमार निवासी ढोक खालसा, सुरिंदर सिंह निवासी पलातन, कर्मत अली निवासी जंडियाल घरोटा, रतन लाल निवासी अंब (घरोटा), संसार चंद निवासी बनतालाब जम्मू, पूरनचंद निवासी मिश्रीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने डीएमओ जम्मू को इस संबंधी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed