{"_id":"612556b28ebc3e6ed2137ced","slug":"jammu-kashmir-news-acquisition-of-144-kanals-of-land-for-arun-jaitley-memorial-multi-sports-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 144 कनाल जमीन का अधिग्रहण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 144 कनाल जमीन का अधिग्रहण
Wed, 25 Aug 2021 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:26 AM IST
सार
- पहले चरण में 45 करोड़ से क्रिकेट स्टेडियम, खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का होगा काम
- प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया मसौदा
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए हाल ही में 144 कनाल जमीन प्रशासन ने स्पोर्ट्स काउंसिल को हस्तांतरित कर दी है, जिसकी तारबंदी भी कर ली गई है। इसमें पहले चरण में 45 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ के लिए आवासीय व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार किए जाने की योजना है। इसके लिए योजना प्रशासनिक मंजूरी के लिए भी भेज दी गई है। इसके बाद इसके टेंडर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अगले एक वर्ष में कम से कम एक खेल सुविधा को तैयार करने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ बीसीसीआई और जेकेसीए के सहयोग से इस परियोजना की पहली सुविधा में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के साथ आगाज किए जाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, जिला प्रशासन कठुआ ने 144 कनाल जमीन स्पोर्ट्स काउंसिल को हस्तांतरित कर दी है। पहले चरण में इसी जमीन का प्रयोग किया जाएगा। राजस्व विभाग शेष 107 कनाल जमीन के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को लेकर दस्तावेज तैयार करने में जुटा हुआ है। दूसरे चरण में सड़क, लैंड स्केपिंग और अन्य ढांचों पर काम किया जाएगा। ज्ञात रहे कि देश के बेहतरीन स्पोर्ट्स स्टेडियमों में से एक होने के साथ ही अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स उत्तर भारत का अपनी ही तरह का पहला कांप्लेक्स बनने जा रहा है।
विज्ञापन
जमीन की तारबंदी कर ली गई है
अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 45 करोड़ की लागत से पहले चरण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही इसके टेंडर लगा दिए जाएंगे। फिलहाल 144 कनाल जमीन स्पोर्ट्स काउंसिल को हासिल हो चुकी है, जिसकी तारबंदी कर ली गई है।
-नजाहत गुल, सचिव, स्पोर्ट्स काउंसिल
युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी परियोजना
प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत हीरानगर में बन रहा अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परियोजना युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस, साइकिल ट्रैक, एथलीट्स ट्रैक, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल सहित इंडोर खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह नए भारत की तस्वीर है।
कोरोना की वजह से भूमि हस्तांतरण में हुई देरी
इस बात का खेद है कि कोरोना की वजह से काम कुछ समय के लिए रुक गया, भूमि हस्तांतरण में भी देरी हुई। लेकिन अब फास्ट ट्रैक पर इस परियोजना को लाया गया है। प्रयास है कि कम से कम क्रिकेट की सुविधा को अगले साल तक यहां तैयार कर लिया जाए, ताकि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के साथ इसका आगाज किया जा सके। इसके लिए बीसीसीआई और जेकेसीआई के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। ईडन गार्डन और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद यह स्पोर्ट्स स्टेडियम सबसे बड़े क्षेत्रफल का होगा।
-डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री
जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
हीरानगर में बन रहे मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए शेष प्रस्तावित जमीन में से घास चराई जमीन को हस्तांतरित करने के संबंध में सरकार को अनुशंसा की गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ साथ मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को हाईवे से जोड़ने के लिए सड़क विस्तारीकरण को लेकर परियोजना पर भी काम किया जा रहा है।
- राहुल यादव, डीसी, कठुआ