फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: A sixty-year old man prepared a prototype of an oxygen concentrator

#LadengeCoronaSe : कश्मीर घाटी में 60 साल के बुजुर्ग ने तैयार किया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रोटोटाइप

Mon, 10 May 2021 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 04:13 AM IST
सार

  • बांदीपोरा के मोहम्मद इस्माइल मीर का दावा - 15 हजार में तैयार हो सकता है यह कंसंट्रेटर 
  • कोरोना रोकथाम के लिए टचलेस सैनिटाइजिंग मशीन, वेंटिलेटर बना कर चुके हैं हैरान

विज्ञापन
Jammu kashmir news: A sixty-year old man prepared a prototype of an oxygen concentrator
ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर का प्रोटोटाइप और इस्माइल मीर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश भर में कोरोना महामारी के दौरान इस लड़ाई में कई योद्धा सामने आए हैं जो अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे ही एक योद्धा कश्मीर के सीमावर्ती जिले बांदीपोरा से हैं। मोहम्मद इस्माइल मीर 60 साल के हैं, लेकिन उनका जज्बा बुलंद है और इसी दृढ़ता के चलते आज वह ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर का एक प्रोटोटाइप तैयार करने में सफल हुए हैं। वे चाहते हैं कि कोई कंपनी सामने आए और किफायती कंसंट्रेटर बनाकर लोगों की जान बचाने में मदद करे।

विज्ञापन


मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि जब कोरोना शुरू हुआ तब से ही वह कुछ न कुछ बनाते आए हैं। सबसे पहले 28 मार्च 2020 को उन्होंने डिसइंफेक्ट टनल का प्रोटोटाइप बनाया, उसके बाद टचलेस सैनिटाइजिंग मशीन तैयार की और फिर एक वेंटिलेटर। मीर ने बताया कि अब ऑक्सीजन के लिए चारो ओर हाहाकार मची है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बाजार में एक से डेढ़ लाख रुपये में बिक रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने की ठानी और एक सफल प्रोटोटाइप तैयार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भले ही यह प्रोटोटाइप है, लेकिन वह काम पूरा कर रहा है। इसको बनाने के लिए कंप्रेसर, कूलिंग क्वाइल, रिजरवायर, 6 सोलिनाइड वाल्व, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट जियोलाइट का इस्तेमाल किया गया है। मीर ने बताया कि सबसे अहम भूमिका जियोलाइट की रहती है जो अशुद्ध गैसों को ब्लॉक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंसंट्रेटर की खासियत यह है कि यह कम से कम 15 हजार में तैयार हो सकता है। मीर ने कहा कि इस महामारी के दौर में जहां इसको चीन जैसे देशों से आयात किया जा रहा है ऐसे में किसी कंपनी को सामने आना चाहिए और इस प्रोटोटाइप के आधार पर स्वदेशी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करना चाहिए।


12वीं पास मीर नवोन्मेष से कर रहे हैरान
मोहम्मद इस्माइल मीर बांदीपोरा के वटपोरा गांव के रहने वाले हैं और केवल 12वीं पास हैं। लेकिन वह शुरू से अपने नवोन्मेष से सभी को हैरत में डालते रहे हैं। इसके चलते उन्हें अपना आईटीआई भी छोड़ना पड़ा। मीर ने कहा कि वे अपने शिक्षक से इतने सवाल करते थे कि बात कहासुनी पर पहुंच जाती। उन्हें क्लास से बाहर निकाल दिया जाता था। ऐसे में उन्होंने अपनी आईटीआई की पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed