फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,95 new buses in jkrtc

जेकेआरटीसी में जुड़े 95 नए वाहन, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा परिचालन

विज्ञापन
jammu kashmir news,95 new buses in jkrtc
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेडे़ में 95 नई बसों को शामिल किया गया है। निगम को एक साल के भीतर कुल 500 नए वाहन मिलने हैं, जिनमें 277 ट्रक, 185 सामान्य बसें और 41 एसी बसें शामिल हैं। उप-राज्यपाल ने नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात है कि नई बसों पर राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग का डिजाइन भी पेंट किया गया है। इन बसों को ग्रामीण क्षेत्रों और अंतर जिला रूट पर चलाया जाएगा। नए 500 वाहनों में 250 जम्मू और 250 कश्मीर संभाग के लिए चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में बसों को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। इस दौरान उप-राज्यपाल बसों का डिजाइन तैयार करने वाली नवलीन कौर को भी सम्मानित किया। इस दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव हृदेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह, मंडलायुक्त राघव लंगर, जिला उपायुक्त अंशूल गर्ग, एमडी जेकेआरटीसी अंग्रेज सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed