फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : 6th Pal Ragam Duston Award to Dalai Lama

Jammu kashmir News : लद्दाख घोषणा दिवस पर दलाईलामा को छठा पाल रगम दुस्तोन पुरस्कार

Sat, 06 Aug 2022 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

Jammu kashmir News : धर्मगुरु बोले - लद्दाख और तिब्बत में हैं धार्मिक व सांस्कृतिक समानताएं। जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त कर कहा - पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाना होगा।  बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को लद्दाख और मानवता के प्रति योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
 

विज्ञापन
Jammu kashmir News : 6th Pal Ragam Duston Award to Dalai Lama
दलाईलामा

विस्तार

लद्दाख घोषण दिवस पर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को शुक्रवार लद्दाख के प्रतिष्ठित छठे लद्दाख पाल नगम दुस्तोन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेह में ऐतिहासिक सिंधु घाट पर आयोजित भव्य समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लद्दाख घोषण दिवस मनाया गया। बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को लद्दाख और मानवता के प्रति योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


दलाईलामा ने कहा कि लद्दाख और तिब्बत को सिंधु नदी धार्मिक और सांस्कृतिक समानताओें के साथ जोड़ती है। धर्मगुरु ने कहा कि जलवायु परिवर्तन चिंताजनक विषय है, जिसे लेकर सभी को अपने व्यवहार को पर्यावरण के अनुकूल बनाना होगा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व समारोह में लद्दाख उप राज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने कहा कि हिमालयी बौद्धों के लिए धर्मगुरु जीवंत बुद्ध हैं। उन्होंने विश्व शांति, सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया है। धर्मगुरु की ओर से लद्दाख के प्रतिष्ठित पुरस्कार को स्वीकार किए जाने का लद्दाख प्रशासन आभार व्यक्त करता है। नरूला ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। अब यहां तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारभूत ढांचे का विकास पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण के साथ किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लद्दाख कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनेगा। वहीं लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह ताशी ग्यालसन ने धर्मगुरु के लद्दाख दौरे को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि वे धर्मगुरु के दिखाए रास्ते पर चलने का भरसक प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed