{"_id":"6777963ca8d46c77be0ed6dd","slug":"jammu-kashmir-new-year-s-happiness-turned-into-mourning-three-dead-bodies-found-under-suspicious-circumstanc-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मातम में बदली नए साल की खुशियां, भद्रवाह के गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मातम में बदली नए साल की खुशियां, भद्रवाह के गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन शव
Fri, 03 Jan 2025 01:18 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:18 PM IST
सार
भद्रवाह के गेस्ट हाउस में तीन संदिग्ध मौतों के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, और शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।
विज्ञापन
भद्रवाह संदिग्ध मौतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भद्रवाह के गेस्ट हाउस में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले तीन लोगों के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। एडीशनल एसपी विनोद शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाएगी। तीन सदस्यीय इस टीम में एएसपी के अलावा एसडीपीओ भद्रवाह वसीम हमदानी और एसएसओ भद्रवाह संदीप परिहार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। वीरवार को तीनों लोगों के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया। मालूम हो कि 31 दिसंबर को तीन लोग नववर्ष मनाने के लिए कार से भद्रवाह पहुंचे थे। राॅयल इन लॉज में ठहरे इन लोगों ने जब पहली जनवरी को दिनभर परिजनों का फोन नहीं उठाया तो परिजनों के आग्रह पर पहुंची पुलिस ने लॉज से तीनों के शव बरामद किए थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन भद्रवाह में 194 बीएनएस के तहत जांच कार्यवाही शुरू की गई है।
विज्ञापन
तीसरा व्यक्ति भी जम्मू के पुरखू का रहने वालालॉज में मिले तीन शवों की शिनाख्त आशुतोष राणा निवासी भेला, जिला डोडा (वर्तमान में पुरखू जम्मू)
मुकेश सिंह निवासी दोमाना, जम्मू और सनी चौधरी निवासी नौशेरा (वर्तमान में पुरखू, जम्मू) के रूप में हुई है।