फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir NCRB 2021 report news in hindi Crime graph increased

NCRB Report 2021: जम्मू कश्मीर में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, हिंसक अपराधों में आई कमी

Fri, 02 Sep 2022 03:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Sep 2022 03:34 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में साल 2021 में 31,675 आपराधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें 27,447 मामले आईपीसी और 4,228 मामले स्थानीय कानून के तहत दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
jammu kashmir NCRB 2021 report news in hindi Crime graph increased
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले सालों की तुलना में 2021 में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आपराधिक मामलों में साल 2021 में 24.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, हिंसक अपराधों में कुछ कमी आई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में साल 2021 में 31,675 आपराधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें 27,447 मामले आईपीसी और 4,228 मामले स्थानीय कानून के तहत दर्ज किए गए। इससे पहले साल 2019 में 25,408 मामले प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज किए गए। इनमें 22,404 मामले आईपीसी के तहत और 3,004 विशेष एवं स्थानीय कानून के तहत दर्ज किए गए थे। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान 28,911 मामले दर्ज हुए। इनमें 25,233 आईपीसी के तहत, जबकि 3,678 मामले स्थानीय कानून के तहत दर्ज किए गए।
विज्ञापन


2021 में 3072 हिंसक अपराध हुए दर्ज

एनसीआरबी रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसक अपराध की घटनाओं में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में हिंसक आपराधिक मामले, जिनमें आतंकी वारदातें भी शामिल है, साल 2019 में 3,100 दर्ज हुए। वर्ष 2021 में इनमें कमी दर्ज करते हुए 3,072 मामले दर्ज हुए थे। साल 2020 में 2,821 मामले दर्ज किए। इनमें 67.2 प्रतिशत मामलों में आरोप पत्र दायर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2021 में हुईं 136 हत्याएं

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में 136 हत्याएं हुईं, जिनमें आतंकी वारदातों में 30 लोगों की मौत हुई। साथ ही दो राजनीतिक हत्याएं और एक ऑनर किलिंग का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रेम प्रसंग के चलते 10 और अवैध संबंधों के चलते तीन हत्याएं हुईं। जबकि, साल 2020 में 149 और वर्ष 2019 में 119 हत्याओं की वारदातों दर्ज हुई थीं। हत्या के 79.9 प्रतिशत मामलों की चार्जशीट पेश कर दी गई है।

315 दुष्कर्म के मामले आए सामने

2021 में जम्मू-कश्मीर में चार शिशु हत्या, तीन भ्रूण हत्या और दहेज हत्या की 16 घटनाएं सामने आई थीं। इसी साल विभिन्न सड़क हादसों में प्रदेशभर में 1,346 लोगों की मौत हो हुई। जबकि 315 दुष्कर्म के मामले, 1041 अपहरण, 751 दंगे भड़काने और 131 आगजनी करने के मामले दर्ज हुए थे।

अपहरण के लंबित पड़े मामलों में तहत वर्ष 2021 तक 1051 लोगों को बरामद कर लिया गया, जबकि 1,882 अपहरण लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बरामद किए गए लोगों की दो के शव बरामद हुए थे जबकि बरामद किए गए अन्य लोगों में 811 महिलाएं शामिल हैं।


राजद्रोह के 300 मामले हुए दर्ज

बाल अपराध से जुड़े 299 मामले वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे। वर्ष 2020 में 171 मामले दर्ज किए गए थे। जो वर्ष 2021 में बढ़ कर 323 हो गए। बीते वर्ष यूएपीए के तहत 289 मामले दर्ज हुए, जबकि ऑफिस सीक्रेट एक्ट के दो और राजद्रोह के 300 मामले दर्ज हुए। 247 में मामले हथियारों से जुड़े, 29 मामले भ्रष्टाचार निरोधक कानून, 35 वित्तीय कानून और 718 एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हुए। मादक पदार्थों की तस्करी के 1681 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed