{"_id":"fbc96bfb976258647bc47a206e482cb5","slug":"jammu-kashmir-national-highway-once-again-closed-after-heavy-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को हुई बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बनिहाल जवाहर टनल के पास बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। हाईवे पर करीब दो हजार वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन
घाटी के अधिकांश हिस्सों में सफेद चादर बिछ गई है। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू में तेज बारिश से पारा सामान्य से नीचे गिर गया है।
विज्ञापन
कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित हुई। रियासी में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रियासत के अधिकांश हिस्सों में वीरवार दिनभर मौसम खराब रहा। जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा चल रहे यातायात को शाम रामबन के सेरी और रामसू के गांगरी इलाके में भूस्खलन के कारण रोकना पड़ा।
एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार रामबन के पास हाईवे को क्लीयर कर दिया गया है। श्रीनगर में दो हजार वाहन पहुंच गए हैं। मगर हाईवे पर इतने ही वाहन अभी फंसे हैं।
बनिहाल टनल पर हो रही बर्फबारी और पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए हाईवे शुक्रवार को भी बंद रखा जाएगा। यदि मौसम ठीक रहा तो पहले फंसे वाहनों को निकाला जाएगा।