फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Narwal-Katra blasts accused terrorist Arif's house demolished with bulldozer

जम्मू-कश्मीर: नरवाल-कटड़ा धमाकों के आरोपी आतंकी आरिफ के घर पर चला बुल्डोजर, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 05 May 2023 02:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 02:22 AM IST
सार

रियासी में हुई कार्रवाई के बाद सरकार ने सरकारी जमीन खाली करवाई। आरोपी ने वर्ष 2022 में कटरा के पास कदमल और जम्मू के नरवाल में बस में विस्फोट करने की वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Narwal-Katra blasts accused terrorist Arif's house demolished with bulldozer
आतंकी आरिफ का रियासी में घर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के नरवाल और कटड़ा बस में धमाका करने वाले सरकारी शिक्षक आरिफ शेख का मकान गिरा दिया गया है। रियासी जिला प्रशासन ने आरिफ के बरंसल गुलाबगढ़ में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए घर पर जिला पुलिस के साथ सक्रिय समन्वय और स्वतंत्र गवाहों के साथ-साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


वीरवार दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलाई गई कार्रवाई के बाद सरकार ने जमीन पर अपना कब्जा किया। बता दें कि आरोपी ने वर्ष 2022 में कटरा के पास कदमल और जम्मू के नरवाल में बस में विस्फोट करने की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


कटड़ा धमाके में आरिफ ने आईईडी लगाकर बस में धमाका किया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं जम्मू के नरवाल इलाके में आईईडी विस्फोट किया। इसमें 9 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ के पकड़े जाने से पता चला कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क था और उनके इशारों पर काम कर रहा था। जिला प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आतंक से सहानुभूति रखने वालों और एलओसी पर उनके संचालकों के लिए एक सख्त संदेश है कि सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed