फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Muzaffar Hussain Baig appointed as PDP patron

J&K: पीडीपी ने बेग को बनाया पार्टी का संरक्षक, नाराजगी दूर करने के लिए सौंपा यह महत्वपूर्ण पद

Tue, 11 Dec 2018 11:29 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Muzaffar Hussain Baig appointed as PDP patron
Muzaffar Hussain Baig - फोटो : फाइल
    विज्ञापन
  • थर्ड फ्रंट के समर्थन और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी के बाद से चल रहा था मान मनौव्वल 
  • पीडीपी की ओर से मंगलवार को ट्वीट कर दी गई जानकारी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने वरिष्ठ नेता और बारामुला से लोकसभा सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग को पार्टी का संरक्षक नियुक्त किया है। पीडीपी की ओर से मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। पीडीपी ने ट्वीट किया कि कार्यकर्ताओं, नेताओं और पार्टी के सभी पदाधिकारियों की ओर से हम मुजफ्फर हुसैन बेग को बधाई देते हैं क्योंकि वह हमारी पार्टी के संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले यह पद हमारे प्यारे नेता जनाब मुफ्ती मोहम्मद सईद साहब के पास था। 

पार्टी से चार पूर्व विधायकों-इमरान रजा अंसारी, डॉ. हसीब द्राबू, आबिद अंसारी व मोहम्मद अब्बास वानी के इस्तीफे के बाद तथा पार्टी में उपजे असंतोष को शांत करने के लिए यह पद बेग को सौंपा गया है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास पर सोमवार को चली लंबी बैठक के बाद उन्हें पार्टी का संरक्षक नियुक्त किया गया। माना जा रहा है कि नाराज चल रहे बेग को मनाने के लिए यह पद सौंपा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने 20 नवंबर को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करते हुए कहा था कि पीडीपी ने निगम चुनाव का बहिष्कार कर पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों से जुड़ने के मौके से वंचित कर दिया। उनके साथ विश्वासघात किया। उसने एक खाली जगह छोड़ दी और अब वह जगह भर गई है। राजनीति उन लोगों का इंतजार नहीं करती जो बहिष्कार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सज्जाद लोन के नेतृत्व में घाटी में थर्ड फ्रंट के उभरने को समर्थन और वक्त की जरूरत बताया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें थर्ड फ्रंट का दामन थामने से भी कोई परहेज नहीं है। उनके बयान के बाद से ही पार्टी में इस बात की चर्चा होने लगी थी कि यदि संस्थापक रहे बेग ने पार्टी छोड़ी तो एक बड़ा धड़ा अलग हो सकता है। 


इस वजह से उन्हें मनाने का सिलसिला शुरू हुआ और सोमवार को महबूबा उन्हें मनाने में सफल रहीं। श्रीनगर में पार्टी की बैठक में दोनों ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। फोटो के साथ इसे ट्वीट कर ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed