{"_id":"6798c34772517e674d0874b0","slug":"jammu-kashmir-murder-of-bus-conductor-in-jammu-three-accused-ar-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू में बस कंडक्टर की हत्या, तेजधार हथियार से वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू में बस कंडक्टर की हत्या, तेजधार हथियार से वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2025 05:15 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:15 PM IST
सार
जम्मू में व्यक्तिगत रंजिश के चलते 17 वर्षीय अजय कुमार की हत्या कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जम्मू में एक 17 वर्षीय लड़के की तेज धार वाले हथियार से हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भटियारी गांव, बिश्नाह निवासी अजय कुमार की लाश 13 जनवरी की रात को जम्मू के बाहरी इलाके में उनके घर के पास पाई गई थी। कुमार एक बस कंडक्टर थे और कुछ दिन पहले आरोपी लोगों के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने कहा हत्या का मामला सभी तीन आरोपियों अनमोल शर्मा (24), निखिल शर्मा (29) और निशांत चौधरी (23), जो सभी सांबा जिले के निवासी हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि यह हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई। ये भी बताया कि हत्या में उपयोग किए गए दो तेज धार वाले हथियार और एक कार को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन