{"_id":"62b9641b3609014b1a5fe1d4","slug":"jammu-kashmir-monsoon-update-monsoon-will-reache-jammu-kashmir-on-30-june-with-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Monsoon: प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के साथ ही मानसून देगा दस्तक, 30 जून से प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Monsoon: प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के साथ ही मानसून देगा दस्तक, 30 जून से प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट
Mon, 27 Jun 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में तीस जून को मानसून पहुंच सकता है। इसी दौरान श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों को खुशहाल मौसम का आनंद लेने को मिल सकता है। वहीं, बारिश के बाद सड़क व अन्य सुविधाओं को बनाए रखना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून से पहले जम्मू समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी पसीने छुड़ा रही है। जम्मू में सोमवार को सीजन के पहले दिन भारी उमस का अहसास हुआ। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। चिलचिलाती धूप में इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान रहे। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है।
विज्ञापन
यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून और एक जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
गर्मी से अधिक उमस ने परेशान किया। सीजन में पहले दिन उमस से हर कोई बेहाल रहा। तपिश और उमस का बाजार पर भी असर दिखा। दिन के समय खरीदारों की रौनक कम रही। जम्मू में आद्रता का प्रतिशत (उमस) 56 रहा, जबकि दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का पारा 30.0, बटोत में 28.3, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में तपिश बढ़ी है।
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 32.7, पहलगाम में 27.6 और गुलमर्ग में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 29.0 और कारगिल में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।