{"_id":"62d8da337f47160aac65008c","slug":"jammu-kashmir-mining-department-will-be-paperless-contracts-will-be-allotted-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: खनन विभाग होगा पेपरलेस, ऑनलाइन आवंटित होंगे ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: खनन विभाग होगा पेपरलेस, ऑनलाइन आवंटित होंगे ठेके
Thu, 21 Jul 2022 10:16 AM IST
kumar गुलशन कुमार
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:16 AM IST
सार
खनन के ठेके में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। भ्रष्टाचार या काला बाजारी की संभावनाओं को खत्म करने के लिए विभाग को पूरी तरह से पेपरलेस बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Paperless Working
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन माफिया के पर कतरने के लिए सरकार ने प्रदेश में खनन विभाग को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने का फैसला किया है। खनन विभाग जम्मू के प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा के अनुसार खनन के ठेके में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। भ्रष्टाचार या काला बाजारी की संभावनाओं को खत्म करने के लिए विभाग को पूरी तरह से पेपरलेस बना दिया जाएगा। रेत, बजरी व अन्य खनन सामग्री के ठेके पूरी तरह से पारदर्शी व जवाबदेह तरीके से ऑनलाइन माध्यम से ही हुआ करेंगे।
विज्ञापन
लघु खनन के ठेको का आवंटन आदि सरकार के ई मार्केट प्लेस के माध्यम से ही होगा। खनन विभाग के पोर्टल और एप को तैयार करने का काम जारी है। विभाग में डिजिटल सुधार से अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ड्रोन तकनीक के अलावा कृत्रिम इंटेलिजेंस, आरएएस सिस्टम, स्मार्ट चेक पोस्टों के सृजन का काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
अमित शर्मा का कहना है कि खनन विभाग के डिजिटलीकरण का कार्य जल्द पूरा हो, इसके वह स्वयं साप्ताहिक आधार पर समीक्षा बैठक करेंगे। उनके अनुसार विभाग में पारदर्शी व जवाबदेही लाने के अलावा सभी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए विभाग के डिजिटलीकरण के फैसले से सभी तरह की समस्याओं का हल होगा और प्रदेश के लोगों को भी इसके सुखद नतीजे जल्द ही जमीन पर दिखेंगे।
विज्ञापन