फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Mine Blast Along LoC in nowshera rajouri

जम्मू कश्मीर: LoC पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, अग्निवीर का बलिदान, दो जवान घायल, IB पर मिली सुरंग

Thu, 18 Jan 2024 05:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाके में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए। उधर, सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है।

विज्ञापन
jammu kashmir: Mine Blast Along LoC in nowshera rajouri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाके में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब जवान अग्रिम इलाके में गश्त पर थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजोरी जिले के कलाल में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पोखरा के पास गश्त के दौरान गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान का बलिदान हो गया और दो जवान घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत एयरलिफ्ट के माध्यम से घायल एक जवान को उधमपुर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के जिला लुधियाना के निवासी अग्निवीर अजय सिंह बलिदान को प्राप्त हुए। सिपाही बलवंत को चोटें आईं हैं, जिनका इलाज उधमपुर में जारी है। नायब सुबेदार धरमिंदर सिंह को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज 150 जीएच में उनका उपचार चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास सुरंग मिलने की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन

उधर, जम्मू जिले के साथ लगते सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरण की मदद ली गई। मौके पर जेसीबी भी मंगाई गई। करीब छह घंटे तक ऑपरेशन चला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौके पर किसी तरह की सुरंग नहीं पाई गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी निगरानी बरती जा रही है।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

ये भी पढ़ें- सांबा: अक्षय हत्याकांड का आरोपी साहिल शर्मा रामगढ़ थाने से फरार, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी

Trending Videos

सांबा में आईबी के पास मिला पाकिस्तानी ड्रोन

इससे पहले बुधवार दोपहर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सांबा सेक्टर के रामगढ़ की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के चमलियाल में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार, ड्रोन का निर्माण चीनी निर्माता ''दा-जियांग इनोवेशन'' द्वारा किया गया है।

बीएसएफ पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके आने के उद्देश्यों का पता लगा रही है। एक दिन पहले जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के मलवाल इलाके से बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया था। घुसपैठिये से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। हालांकि पूछताछ में क्या निकला इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed