फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba: Sahil Sharma accused in Akshay murder case absconded from Ramgarh police station

सांबा: अक्षय हत्याकांड का आरोपी साहिल शर्मा रामगढ़ थाने से फरार, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी

Thu, 18 Jan 2024 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा/जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

सांबा में अक्षय शर्मा की हत्या का आरोपी साहिल शर्मा बीती जेल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सभी चौक-चौराहों की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। सांबा व उसके साथ लगते संपर्क मार्गों पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Samba: Sahil Sharma accused in Akshay murder case absconded from Ramgarh police station
सांबा मर्डर केस में पकड़े गए चारों आरोपी व पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला जम्मू के साथ लगते सांबा जिले के गडवाल में हुई अक्षय शर्मा की हत्या का आरोपी साहिल शर्मा बीती बुधवार की रात रामगढ़ पुलिस थाने से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए सभी चौक-चौराहों की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। सांबा व उसके साथ लगते संपर्क मार्गों पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


हत्या के आरोप में अब तक चार गिरफ्तार

24 दिन पहले अक्षय शर्मा पुत्र बनारसी दास निवासी गडवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसका हाथ काटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो आरोपियों के पंजाब के अमृतसर में और दो आरोपियों को सांबा के विजयपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक टोका और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त किया है। पकड़े गए चार आरोपियों में से एक आरोपी साहिल शर्मा बीती रात थाने से भाग निकला।
विज्ञापन


ये हैं आरोपी

आरोपियों की पहचान अतुल चौधरी उर्फ रवि निवासी त्रिंडियां रामगढ़, अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट निवासी खौड़ तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू, साहिल शर्मा उर्फ गिलका निवासी विजयपुर, राजेश कुमार निवासी विजयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल को सोमवार को विजयपुर से और राजेश को मंगलवार को विजयपुर से ही पकड़ा गया था। इससे पहले अतुल और अरुण को अमृतसर के एक होटल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Trending Videos

मृतसर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे दो आरोपी

वारदात के बाद आरोपी जिस वाहन थे उसे आरएस पुरा के श्मशान घाट में खड़ा कर भाग गए थे। तब पुलिस इनके पीछे लगी थी। पिछले वीरवार देर रात को पुलिस को दो आरोपियों अतुल और अरुण की अमृतसर में मौजदूगी का पता चला। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अमृतसर भेजी गई। वहां होटल में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के घेराव किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इससे एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी इंदूभूषण की हालत में सुधार है और उसे अमृतसर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

पुलिस को दो अन्य आरोपियों राजेश और साहिल की विजयपुर में मौजूदगी की सूचना मिली तो कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार को साहिल को और मंगलवार को राजेश को दबोच लिया गया। पुलिस चारों आरोपियों को आरएस पुरा के जिंदड़मेलू के श्मशानघाट लेकर गई, जहां आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी छोड़ी थी।

कटा हाथ श्मशान में फेंक कर भाग थे आरोपी

पुलिस अक्षय के काटे हाथ का भी पता लगा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह कटा हाथ श्मशान में फेंककर भाग गए थे। पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स अमृतसर में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास/आर्म्स एक्ट का एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

वारदात के बाद चंडीगढ़ भी गए थे

अतुल और अरुण वारदात के बाद चंडीगढ़ भी गए थे। सूचना पर रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ में छापेमारी की थी, लेकिन दोनों नहीं मिले और वहां से भागकर अमृतसर पहुंच गए। वहां होटल में हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि अक्षय हत्या मामले की जांच पुलिस पेशेवर तरीके से कर रही है। मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed