फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Milk to get recognition as brand be name as J&K Milk

आत्मनिर्भर की ओर: जम्मू कश्मीर में दूध को मिलेगी पहचान, J&K Milk के नाम से आएगा बाजार में

Tue, 22 Nov 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में 75 प्रतिशत तक दूध की आपूर्ति प्रदेश की स्थानीय डेयरियों के माध्यम से हो रही है। 25 फीसदी दूध ही पंजाब समेत अन्य राज्यों से पैकेट में बिकता है।

विज्ञापन
jammu kashmir Milk to get recognition as brand be name as J&K Milk
Milk - फोटो : Istock

विस्तार

जम्मू कश्मीर में स्थानीय डेयरियों से आने वाले दूध को भी पहचान मिलेगी। जेएंडके मिल्क ब्रांड जल्द बाजारों में होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद जेएंडके मिल्क स्थानीय बाजारों सहित देश के अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाएगा। स्कॉस्ट जम्मू इस पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में 75 प्रतिशत तक दूध की आपूर्ति प्रदेश की स्थानीय डेयरियों के माध्यम से हो रही है। 25 फीसदी दूध ही पंजाब समेत अन्य राज्यों से पैकेट में बिकता है। अब दूध को ब्रांड देने की तैयारी है। इससे सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा। दूध को दुग्ध मंडियों में बेचा जा सकेगा। यहां से दूध की खरीद हो सकेगी। फैक्टरियों में जाने के बाद पैकेट बंद दूध लोगों को मिलेगा। इससे दूध की खपत बढ़ेगी। किसानों की भी आय ज्यादा होगी। ज्यादा लोग डेयरी सेक्टर से जुड़ सकेंगे और आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्कॉस्ट जम्मू के अनुसार पशुपालकों की आय को दोगुना करना है। अब दूध को जेएंडके मिल्क ब्रांड का नाम मिलने के बाद दूध की मांग बढ़ेगी। मौजूदा समय में पशुपालकों को दूध के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इससे दाम भी ज्यादा मिलेंगे। मौजूदा समय में ग्रामीण इलाकों में स्थानीय दूध का प्रयोग होता है। वहीं, शहरों में भी स्थानीय मंडियों के दूध की मांग ज्यादा रहती है। मांग के अनुरूप दूध उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग बाहरी राज्यों के दूध का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दूध का उत्पादन बढ़ाने पर काम जारी है। अब दूध को जेएंडके मिल्क का नाम मिलेगा। इससे प्रदेश और बाहरी राज्यों में दूध की आपूर्ति हो सकेगी। दूध को एक अलग पहचान मिल सकेगी। इस पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। - प्रो. जेपी शर्मा, वीसी, स्कॉस्ट जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed