{"_id":"6459f78745ff4ed27b0bc605","slug":"jammu-kashmir-meteorologist-said-risk-of-lightning-is-high-during-dark-clouds-be-alert-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: घने काले बादल देखें, तो हों अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा होता है ज्यादा- वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: घने काले बादल देखें, तो हों अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा होता है ज्यादा- वैज्ञानिक
Tue, 09 May 2023 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 01:04 PM IST
सार
आसमान पर घने काले बादल होने पर बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादातर होती हैं। ऐसे में लोगों को काले घने बादल होने पर घर या कार्यालय के अंदर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि के साथ साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बीते शनिवार को ही कश्मीर में चार लोगों की मौत बिजली गिरने से हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक सोनम लोटस का दावा है कि बिजली गिरने की घटनाओं का सीधा संबंध जलवायु परिवर्तन से है।
विज्ञापन
ऐसे में आसमान पर घने काले बादल होने पर बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादातर होती हैं। ऐसे में लोगों को काले घने बादल होने पर घर या कार्यालय के अंदर ही रहना चाहिए और दूसरों को भी समझाना चाहिए। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि मई के महीने में प्रदेश में मौसम में जारी उतार चढ़ाव में जलवायु परिवर्तन तेजी से होने से बिजली गिरने की संभावना ज्यादा बनी हुई है। मौसम विज्ञान में हुए शोध से यह बात साबित हो चुकी है कि घने काले बादल होने पर बिजली गिरती है।
विज्ञापन
कुछ सावधानियां बरत कर हम अपने आपको को सुरक्षित रख सकते हैं। घने काले बादल होने पर जब भी आंधी आती है या तेज बारिश होती तो घर या किसी ठोस संरचना के अंदर चले जाना चाहिए। खुले स्थान पर, पेड़ के नीचे या स्वितिंग पूल में नहीं जाना चाहिए। यदि किसी पर्वतीय स्थानों पर घूमने गए हैं तो चट्टानों से दूर रहें। इस दौरान मजबूत छत या शेड के नीचे खुद को सुरक्षित रखना चाहिए।