पर्यटन विकास प्राधिकरणों का पुनर्गठन होगा, स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं: मुर्मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। उप राजपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को एक बैठक में पर्यटन विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन के लिए तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। अफसर जम्मू-कश्मीर में पर्यटन विकास प्राधिकरणों के कामकाज का आकलन करने और उसी के पुनर्गठन के लिए आवश्यक उपाय करने पर काम करें।
उप राज्यपाल ने कुछ स्वास्थ्य ढांचागत परियोजनाओं में देरी को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि तय समय में पीएमडीपी के तहत शेष परियोजनाओं में तेजी लाएं। उप राज्यपाल ने नागरिक सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना, विकास और निगरानी विभाग के कामकाज की समीक्षा की। प्रमुख सचिव, योजना, विकास और निगरानी रोहित कंसल ने जम्मू व कश्मीर के लिए मुख्यमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी।
पैसे के लिए केंद्र से तालमेल करें
उप राज्यपाल ने अफसरों से कहा कि वह धन के संबंध में केंद्र सरकार के साथ समन्वय करें और यदि आवश्यक हो तो विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि के लिए संबंधित तिमाहियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
2015 में 80,068 करोड़ की हुई थी घोषणा
नवंबर 2015 में जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के लिए 80, 068 करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) की घोषणा नवंबर 2015 में की गई थी, जिसमें 58,625 करोड़ रुपये जम्मू-कश्मीर में 54 प्रमुख परियोजनाओं के पूरा होने के लिए आवंटित किया गया था। इसमें से 35 परियोजनाओं को यूटी प्रशासन और एजेंसियों द्वारा निष्पादित किया गया था, जबकि 19 परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा लिया गया था।
15 योजनाएं हुईं पूरी
बैठक में बताया गया जम्मू-कश्मीर स्टैंड में पीएमडीपी के तहत कुल 15 परियोजनाएं पूरी हुईं, इनमें चिनैनी-नाशरी टनल, बटोत- किश्तवाड़-सींथन सड़क, जम्मू-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड शामिल हैं।
एमए स्टेडियम में काम पूरा होने के करीब
एमए स्टेडियम का काम पूरा होने के करीब है और अगले कुछ दिनों के भीतर स्टेडियम में कई खेलों के शुरू होने की उम्मीद है।