जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजे दोपहर बाद ही, छह लोकसभा सीटों के लिए बने 87 काउंटिंग हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के लिए राज्य में दस मतदान केंद्र और 87 काउंटिंग हालों में तैयारी पूरी कर ली गई है। 55 विशेष पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कार्य पूरा होगा। लद्दाख में दो मतगणना केंद्र बनाए गए है वहीं अन्य पांच लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। कश्मीरी विस्थापितों के वोटों की गणना के लिए जम्मू, उधमपुर और नई दिल्ली में मतगणना केंद्र बनाए गए है।
राज्य के उप मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने बताया कि मतगणना शुरू होने के बाद रुझान आने लगेंगे। हालांकि चुनाव नतीजा कब तक आएगा, उसके बारे में कुछ भी सही सही नहीं कहा जा सकता। इतना कहा जा सकता हैं कि दोपहर बाद चुनाव नतीजे आ सकते है।
राज्य में 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
रियासत की छह लोकसभा सीटों के लिए 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वीरवार को होगा। मतगणना से भाजपा, पीडीपी, कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
लोकसभा सीटें -2019 एक नजर में
जम्मू-पुंछ सीट
- 24 प्रत्याशी
- 72.19 फीसदी मतदान
उधमपुर-कठुआ-डोडा सीट
- 18 प्रत्याशी
- 70.2 फीसदी मतदान
लद्दाख सीट
- 04 प्रत्याशी
- 71.10 फीसदी मतदान
श्रीनगर सीट
-06 प्रत्याशी
-13 फीसदी मतदान
बारामुला सीट
- 09 प्रत्याशी
- 35.01 फीसदी मतदान
अनंतनाग सीट
-18 प्रत्याशी
- 8.76 फीसदी मतदान
वर्ष 2014 के चुनाव परिणाम एक नजर में
जम्मू भाजपा जुगल किशोर शर्मा
उधमपुर भाजपा डॉ. जितेंद्र सिंह
लद्दाख भाजपा थुप्संग चिवांग
बारामुला पीडीपी मुजफ्फर बेग
श्रीनगर पीडीपी तारिक हमीद कर्रा (2017 में हुए उपचुनाव में नेकां के डॉ. फारुख अब्दुल्ला जीते)
अनंतनाग पीडीपी महबूबा मुफ्ती (2016 में इस्तीफा देने के बाद चुनाव नहीं हो पाए)