{"_id":"62a5e668146d416d9b778801","slug":"jammu-kashmir-loc-blast-on-indo-pak-border-two-army-personnel-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir LoC : भारत-पाकिस्तान सीमा पर विस्फोट, सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir LoC : भारत-पाकिस्तान सीमा पर विस्फोट, सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल
Sun, 12 Jun 2022 06:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:47 PM IST
सार
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को विस्फोट में दो जवान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर बेस अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
LoC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट के अग्रिम इलाके में रविवार देर शाम हुए बारूदी सुरंग धमाके में सेना के दो जवान घायल हो गए। घायलों को तत्काल करीबी सैन्य शिविर में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना के चॉपर से उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब सवा चार बजे बालाकोट में तैनात सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के जवान हवलदार अरुण आरएस की अगुवाई में अग्रिम चौकी के आसपास से घास की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां दबी एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों की पहचान मद्रास रेजीमेंट के हवलदार अरुण कुमार आरएस और 19 कुमाऊं रेजीमेंट के नायक गोपाल कृष्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन