फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir LG Terrorists involved Dhangri attack will be killed negligence security investigated

एलजी बोले: ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों से हिसाब बराबर किया जाएगा, सुरक्षा में लापरवाही की होगी जांच

Tue, 03 Jan 2023 04:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 04:58 AM IST
सार

Dangri terror attack: राजोरी के ढांगरी गांव में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि लापरवाही से विस्फोट मामले की गंभीरता से जांच के लिए जांच समिति गठित होगी। उन्होंने कहा, आतंकियों से हिसाब बराबर किया जाएगा।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir LG Terrorists involved Dhangri attack will be killed negligence security investigated
एजली मनोज सिन्हा ढांगरी में पीड़ित परिवारों से मिलते ही - फोटो : एजेंसी

विस्तार

उप राज्यपाल(एलजी) मनोज सिन्हा ने ढांगरी में आतंकी हमले के बाद आईईडी धमाके में सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही के आरोपों पर जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को राजोरी के ढांगरी गांव में पीड़ित परिवारों से उनके घर मिलने पहुंचे एलजी ने कहा, लापरवाही से विस्फोट मामले की गंभीरता से जांच के लिए जांच समिति गठित होगी।

विज्ञापन

आतंकियों से हिसाब बराबर किया जाएगा

उन्होंने कहा, आतंकियों से हिसाब बराबर किया जाएगा। सुरक्षा बलों को आतंकियों के पनाहगारों को ढूंढ निकालने के निर्देश दिए गए हैं। एलजी ने कहा, किसी भी मौत का मुआवजा नहीं होता, बल्कि वित्तीय सहायता प्रशासन का धर्म होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये की मदद, एक सदस्य को नौकरी 

पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये की मदद और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख की मदद दी जाएगी। ढांगरी में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उन्होंने कहा, सिर्फ ढांगरी ही नहीं, ऐसे और भी गांव हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। 

पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

इस दौरान उप राज्यपाल ने पीड़ितों से मिलकर शोक प्रकट किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, प्रदेश प्रशासन इन परिवारों की जरूरतों तथा मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ढांगरी गांव के सरपंच, डीडीसी, बीडीसी तथा मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ बैठक कर पूरे मामले की चर्चा की।

घटना स्थल का किया दौरा, सुरक्षा समीक्षा भी की

सिन्हा ने घटना स्थल का दौरा करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल तथा सेना के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय में सुरक्षा समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने की हिदायत दी। बैठक में डीजीपी दिलबाग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आरके गोयल, मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह तथा विभिन्न पार्टियों के नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed