जम्मू-कश्मीर: असम के छात्रों से एलजी सिन्हा, प्रदेश की संस्कृति और विरासत के बारे में बताया
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत असम के छात्रों का दल जम्मू कश्मीर भ्रमण पर है। एलजी ने मुलाकात के दौरान कहा कि यह यात्रा दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करेगी।
विस्तार
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत जम्मू-कश्मीर का दौरा करने पहुंचे असम के उच्च शिक्षा संस्थानों के 30 छात्रों के एक समूह ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उप राज्यपाल ने छात्रों के साथ बातचीत की जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, विरासत, साहित्य और व्यंजनों का पता लगाने और दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करने को कहा।
उप राज्यपाल ने कहा कि छात्र विनिमय कार्यक्रम, युवा संगम का हिस्सा है जो असम और जम्मू-कश्मीर की युवा पीढ़ी को मूल्यों और अनुभवों को सीखने और साझा करने की अनुमति देगा।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्र रघुनाथ मंदिर, सुचेतगढ़ बार्डर, चिनाब रेल पुल देखेंगे। छात्रों के साथ आईआईटी जम्मू के निदेशक मनोज सिंह गौर उनके समन्वयक हैं।
पैंथर्स नेताओं ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष पीके गंजू के नेतृत्व में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। वहीं, लोक कल्याण के लिए जारी परियोजनाओं और पहलों पर चर्चा की और सार्वजनिक मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ब्यूरो