{"_id":"6242a4798fd9451574010c13","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-visit-mata-vaishno-devi-cave-shrine-in-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, नवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, नवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा
Tue, 29 Mar 2022 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:47 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज माता वैष्णो देवी पहुंच कर श्राइन बोर्ड की तरफ से की गई नवरात्रि के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू-कश्मीर के विकास और नागरिकों के उत्थान के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha visit Mata Vaishno Devi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को माता वैष्णो देवी के भवन कटड़ा पहुंचे। यहां उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से की जा रही आगामी चैत्र नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विकास और नागरिकों के उत्थान के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में इस साल भारतीय नववर्ष का आरंभ शनिवार से हो रहा है। इसलिए वर्ष का राजा शनि होगा। चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिनों के होंगे। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। दो अप्रैल गुड़ी पड़वा से 10 अप्रैल रामनवमी तक मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक नवदुर्गाओं की पूजा अर्चना होगी। भारतीय नववर्ष विक्रम 2079 नल नामक संवत्सर का श्रीगणेश होगा।
विज्ञापन