Amarnath Yatra 2022: एलजी मनोज सिन्हा ने की पूजा, बोले- बाबा के आशीर्वाद से सभी की यात्रा होगी सफल
Amarnath Yatra Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि अमरनाथ गुफा में दर्शन करने के बाद हर तीर्थयात्री खुश होकर वापस लौटेगा और उम्मीद है कि सभी की प्रार्थना स्वीकार की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा गुरुवार को पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर और छोटे मार्ग बालटाल शिविर से शुरू हुई। कोरोना महामारी के चलते दो साल तक यात्रा नहीं हो पाई थी।
उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि देशभर से तीर्थयात्री बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि अमरनाथ गुफा में दर्शन करने के बाद हर तीर्थयात्री खुश होकर वापस लौटेगा और उम्मीद है कि सभी की प्रार्थना स्वीकार की जाएगी। एलजी मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के विकास, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
आज नुनवान आधार शिविर से पहला जत्था रवाना
आज से वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। सुबह 2,750 तीर्थयात्रियों का जत्था पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बम-बम भोले, जय बाबा बर्फानी, हर हर महादेव के जयघोष वादियों में गूंजे। अनंतनाग जिला उपायुक्त पीयूष सिंगला ने तीर्थयात्रियों को नुनवान आधार शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला उपायुक्त ने कहा कि 43 दिवसीय तीर्थयात्रा के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
बालटाल से 6,215 भोले बाबा के दर्शन के लिए निकले
वहीं, दोमेल-बालटाल से भी तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के रवाना हुआ। आयुक्त सचिव राजस्व विजय कुमार बिधूड़ी ने आज सुबह करीब पांच बजे तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दोमेल-बालटाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोमेल-बालटाल से सुबह बजे तक कुल 6,215 भोले बाबा के भक्त यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थयात्रा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके अलावा ड्रोन और आरएफआईडी चिप्स की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।