{"_id":"63b2d234d0e88e496856be6b","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-reached-dangri-village-of-rajori-after-the-terrorist-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकी वारदात के बाद राजोरी के डांगरी गांव पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, पीड़ितों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकी वारदात के बाद राजोरी के डांगरी गांव पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, पीड़ितों को दी सांत्वना
Mon, 02 Jan 2023 06:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:17 PM IST
सार
राजोरी के डांगरी गांव में आतंकी घटनाओं के बाद स्थिति जांचने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और गांव वालों से घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जाना।
विज्ञापन
राजोरी के डांगरी गांव पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी के डांगरी गांव में दो आतंकी घटनाओं में छह लोगों के मारे जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों से मिलने के लिए एलजी मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एलजी मनोज सिन्हा को पूरी स्थिति से अवगत करवाया। आतंकी वारदातों के बाद राजोरी के प्रमुख नगर, शहर जम्मू, सुंदरबनी, पुंछ समेत कई क्षेत्रों में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
वहीं राजोरी, उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगा कर जांच की जा रही है। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। डांगरी से साथ लगते इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन