फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: lg manoj sinha directs Officers should conduct safety audit of roads and bridges

जम्मू कश्मीर: प्रदेश की सड़कों और पुलों का सुरक्षा आडिट करें अफसर, परियोजनाओं को तय समय में करें पूरी- एलजी

Thu, 11 Apr 2024 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 11:58 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने पीएमडीपी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि, नाबार्ड आरआईडीएफ, शहरों और कस्बों (मैकडैमाइजेशन), गड्ढा मुक्त सड़क कार्यक्रम, पुल और सड़क क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं के तहत सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: lg manoj sinha directs Officers should conduct safety audit of roads and bridges
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की सड़कों और पुलों का सुरक्षा ऑडिट करने के साथ आवश्यक स्थानों पर सुधारात्मक उपाय करने के अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में चालू परियोजनाओं की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी की जाए। सभी परियोजनाएं निष्पादन एजेंसियां तय समय सीमा में पूरा करने के उचित प्रयास करें।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से आरएंडबी विभाग में इमारतों और पुलों के लिए समर्पित प्रभाग बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा। एलजी ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने पीएमडीपी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि, नाबार्ड आरआईडीएफ, शहरों और कस्बों (मैकडैमाइजेशन), गड्ढा मुक्त सड़क कार्यक्रम, पुल और सड़क क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं के तहत सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पर्वतमाला के तहत जम्मू-कश्मीर में रोपवे परियोजनाओं का जायजा लिया। बैठक में एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराज्यपाल को दिल्ली-कटड़ा-अमृतसर एक्सप्रेसवे, सेमी रिंग रोड जम्मू और श्रीनगर, उधमपुर-रामबन खंड, रामबन-बनिहाल खंड, जम्मू-अखनूर रोड, चिनैनी-सुद्धमहादेव-गोहा-खिलैनी रोड, जेड मोड़ सुरंग, जोजिला सुरंग आदि प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

आरएंडबी विभाग के साथ जेकेपीसीसी के विलय के मद्देनजर मानव संसाधन प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, संतोष डी वैद्य प्रमुख सचिव वित्त विभाग, संजीव वर्मा आयुक्त/सचिव जीएडी, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी, भूपेंद्र कुमार प्रशासनिक सचिव लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग आदि अधिकारी मौजूद रहे।


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कालका माता मंदिर में की पूजा

नई दिल्ली। नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कालकाजी स्थित कालका माता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कालकाजी पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत से भी मुलाकात की। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने उनको माता की चुनरी ओढ़ाकर और माता कालका की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मनोज सिन्हा से महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed