फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir lg manoj sinha addresses press conference Stated financial year plans

जम्मू कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने की प्रेसवार्ता, बोले- अगले पांच वर्षों में GDP को किया जाएगा दोगुना

Wed, 29 Mar 2023 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Mar 2023 03:27 PM IST
सार

 उपराज्यपाल ने प्रेसवार्ता कर वित्तीय वर्ष योजनाओं और उपलब्धियों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में जीडीपी को दोगुना किया जाएगा।

विज्ञापन
jammu kashmir lg manoj sinha addresses press conference Stated financial year plans
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधन किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने वित्तीय वर्ष योजनाओं और उपलब्धियों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में जीडीपी को दोगुना किया जाएगा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा- 

- सभी 20 जिलों में जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

- सभी 20 जिलों में वीमेन एम्पावरमेंट के लिए महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
ट्राइबल समुदाय के छात्रों के लिए इस वित्त वर्ष में 24 हॉस्टल कंप्लीट किए जाएंगे। 

- नोमैडिक ट्राइबल पॉपुलेशन के लिए 7 ट्रांजिट एकोमोडेशन स्थापित किए जाएंगे। 
कश्मीरी माइग्रेंट इंप्लाइज के ट्रांजिट एकोमोडेशन के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

- फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को ग्रीन मिशन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 508 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट को 110 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पीएम-कुसुम के तहत 9000 सोलर एग्रीकल्चर पंप इंस्टाल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


- जम्मू में इस वित्त वर्ष में 80 मेगावाट रुफटॉप सोलर पावर प्लांट तथा श्रीनगर में 3 मेगावाट सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। 

- सभी गवर्नमेंट बिल्डिंग में फेज़्ड मैनर में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। 

- इस वित्त वर्ष में जम्मू में निर्माणाधीन ऊर्जा भवन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
सभी लाभार्थियों को अनाज वितरण सुनिश्चित करने के लिए 391 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

- पुलिस वेल्फेयर के लिए 799 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पुलिस के जवानों के लिए पुलिस कॉलोनीज निर्मित की जाएंगी। 

- शहीद पुलिस के जवानों के बच्चों के लिए 2 हॉस्टल तथा शहीद आर्मी के जवानों के बच्चों के लिए 2 हॉस्टल निर्मित किए जाएंगे। 

- सभी पुलिस अस्पताल तथा पुलिस पब्लिक स्कूलों का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

- सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट तथा पब्लिक प्लेस में सीसीटीवी सर्वीलांस की व्यवस्था इस वित्त वर्ष में सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed