फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir lg manoj sinha Addressed IIT BHU Global Alumni Meet at California

Manoj Sinha in California: भारत दुनिया की इनोवेशन कैपिटल बनने की राह पर- IIT BHU ग्लोबल एलुमनी मीट में बोले LG

Sun, 25 Sep 2022 03:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने उद्यमियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल और दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश क्षेत्र है।

विज्ञापन
jammu kashmir lg manoj sinha Addressed IIT BHU Global Alumni Meet at California
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में समृद्धि के पावर हाउस के रूप में उभरने की क्षमता है। प्रदेश में हो रहे परिवर्तन और सभी क्षेत्रों में दर्ज अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में निवेशकों के लिए व्यापार अनुकूल माहौल बनाया है। जम्मू-कश्मीर उद्योग और अन्य व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने के लिए पसंदीदा स्थलों के रूप में उभरा है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं की आकांक्षाओं को आज देश की आकांक्षाओं के साथ जोड़ा गया है। वे कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में आईआईटी बीएचयू ग्लोबल एल्यूमनी मीट को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

भारत दुनिया की नवाचार राजधानी बनने की राह पर

एलजी ने कहा कि देश में सर्वोत्तम प्रोत्साहन, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और परिवहन नेटवर्क वाले विभिन्न प्रमुख क्षेत्र एक अनुकूल निवेश और विकास के माहौल की पेशकश कर रहे हैं। भारत दुनिया की नवाचार राजधानी बनने की राह पर है। इस दौरान उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकी में युवा आईआईटीयन की उपलब्धि और सामाजिक परिवर्तन के लिए गतिशील प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

उद्यमियों से भारत में निवेश करने का आग्रह

उन्होंने कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल और दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश क्षेत्र है। एलजी ने उद्यमियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनाई गई जम्मू-कश्मीर की प्रगतिशील औद्योगिक नीति पर चर्चा की और औद्योगिक व व्यावसायिक उद्यम शुरू करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाओं और अवसरों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, विकास प्रौद्योगिकी और नवाचार द्वारा संचालित है। भारत ने दुनिया में जीवंत और सबसे तेजी से बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम का निर्माण किया है। कई हजार स्टार्टअप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न बनाने में मदद की है जो भारी निवेश को आकर्षित करते हैं। उन्होंने उद्यमियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया, जो सभ्यता का उद्गम स्थल और दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य है।

 

jammu kashmir lg manoj sinha Addressed IIT BHU Global Alumni Meet at California
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में उभरने के लिए भरपूर क्षमता

उन्होंने कि जम्मू-कश्मीर में समृद्धि के पावर हाउस के रूप में उभरने की क्षमता है। उपराज्यपाल ने आगे जम्मू-कश्मीर में हो रहे परिवर्तन और सभी क्षेत्रों में दर्ज अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डाला। पिछले दो वर्षों में, प्रदेश में निवेशकों के लिए एक व्यापार-अनुकूल माहौल बनाया है। जम्मू-कश्मीर उद्योग और अन्य व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने के लिए पसंदीदा स्थलों में से एक के रूप में उभरा है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं की आकांक्षाओं को आज देश की आकांक्षाओं के साथ जोड़ा गया है।

उपराज्यपाल ने कहा, 'विकास प्रौद्योगिकी और नवाचार द्वारा संचालित है। भारत ने दुनिया में जीवंत और सबसे तेजी से बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम का निर्माण किया है। कई हजारों स्टार्टअप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न बनाने में मदद की है जो भारी निवेश को आकर्षित करते हैं। मैं उद्यमियों से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं, जो सभ्यता का उद्गम स्थल और दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य है।'

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को दी श्रद्धांजलि

उप राज्यपाल ने देश की पहली औद्योगिक नीति में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत और विदेशों में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों की उपलब्धियां आईआईटी बीएचयू में प्रदान किए गए मूल्यों और महामना द्वारा रखी गई आधुनिक शिक्षा की मजबूत नींव का प्रमाण है। उन्हें विश्वास है कि ये गहरे और स्थायी संबंध बढ़ते रहेंगे।

भारत अब अवसर, उपलब्धि और ज्ञान की नई भूमि

उप राज्यपाल ने कहा कि भारत अब अवसर, उपलब्धि, ज्ञान और मानव पूंजी की नई भूमि है। देश महामारी से उबर रहा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मैं आपसे मेक इन इंडिया, अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में योगदान देने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed