{"_id":"606ebc434906530ab209c30b","slug":"jammu-kashmir-lg-home-minister-and-cm-of-chhattisgarh-are-keeping-an-eye-on-the-situation-in-the-missing-cobra-commando-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर एलजी: लापता कोबरा कमांडो मामले में गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ के सीएम स्थिति पर रख रहे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर एलजी: लापता कोबरा कमांडो मामले में गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ के सीएम स्थिति पर रख रहे नजर
Thu, 08 Apr 2021 01:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बार्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच तीन अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद से लापता जवान के मामले में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह ऐसे प्रयास नहीं हैं जो सार्वजनिक रूप से बताए जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी पूरी संवेदना उनके साथ हैं और पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि सीआरपीएफ कमांडो जल्द वापस आएंगे। भगवान जल्द ही उन्हें सकुशल वापस लाएंगे। सकुशल वापसी को लेकर परिवार के सदस्य बुधवार को सड़क पर उतरे। कई जगह प्रदर्शन हुए। कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास तीन अप्रैल को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन
इस घातक हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ के सुकमा बीजापुर बार्डर पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही परिवार के सदस्य लगातार प्रधानमंत्री सहित अन्य से उनकी रिहाई को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पहली बार एक दिन में 812 संक्रमित, पार्षद समेत 7 की और मौत